ब्रह्मपुर: नैनीजोर घाट पर कटाव निरोधी कार्य तेज़, बाढ़ से पहले पूरा होगा प्रोजेक्ट, एसडीएम कर रहे निगरानी
नैनीजोर गंगा घाट पर कटाव निरोधी कार्य तेजी से प्रगति पर है। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के तहत कई संवेदनशील स्थानों पर कार्य पूरा भी कर लिया गया है, जबकि शेष जगहों पर युद्धस्तर पर काम जारी है। यह वीडियो रविवार की सुबह 9 बजे का है। स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर एसडीएम राकेश कुमार ने दी है।