पटना ग्रामीण: S.K पुरी थाना क्षेत्र में महिला ने डिप्रेशन में फंदे से लगाई खुदकुशी, बहन से कहा- जीजू को मत फंसाना
एस.के पुरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने सोमवार की रात करीब 9:00 डिप्रेशन में आकर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले महिला ने एक वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजा जिसमें उसने कहा कि वह डिप्रेशन के कारण आत्महत्या कर रही है इसलिए उसके मरने के बाद अपने जीजू को मत फ़साना। वीडियो मिलने के बाद जब मृतका की बहन ने उसे कॉल किया तो उसने फोन नहीं उठाया।