सिरोही: आमलारी हत्याकांड: आरोपी पिता-पुत्र को दो दिन की रिमांड पर भेजा गया, हॉकी व सरिया बरामद
Sirohi, Sirohi | Jul 2, 2026 सिरोही। आमलारी के अभय राजपुरोहित हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज की है। गिरफ्तार पिता और तीन बेटों को बुधवार कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने चार दिन की रिमांड मांगी, कोर्ट ने दो दिन की रिमांड दी। रिमांड पर आरोपियों के घर से पुलिस ने हॉकी स्टिक और लोहे का सरिया बरामद किया।