पातेपुर: पातेपुर के मालपुर SBI शाखा में फर्जी चेक से पैसे निकालने पहुंचा युवक, बैंक कर्मी की सूझबूझ से धोखाधड़ी टली
पातेपुर के मालपुर SBI की शाखा में एक युवक 95 हजार रुपए का चेक भरकर फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे की निकासी करने पहुंच गया। बैंक कर्मी की सूझबूझ के कारण यह फ्रॉड होने से बच गया।पीड़ित राम शंकर झा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 3 बजे के करीब बैंक से फोन आया कि एक युवक 95 हजार रुपए का चेक लेकर पैसे की निकासी करने आया है। बैंक पहुंचा तबतक आरोपी युवक मौके फरार हो गया।