रामसनेही घाट: नेपाल के द्वारा छोड़े गए पानी के कारण जलालपुर गुनौली में बाढ़ का पानी पहुंचा, तख्त पर बन रहा खाना, प्रशासन कर रहा मदद
नेपाल के द्वारा छोड़े गए पानी के कारण जलालपुर गुनौली सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है जिसके कारण ग्रामीणों को समस्या हो रही है। रामसनेहीघाट तहसील प्रशासन लगातार सुबह शाम बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहा है।