बड़गांव: उदयपुर में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रदेश में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब बरामद
आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत सघन नाकाबंदी और दबिश की कार्रवाई जारी है। अभियान में अन्य राज्यों से होने वाली शराब तस्करी, अवैध निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।