संडीला: बघौली क्षेत्र के ग्राम मरेउरा में घर के अंदर महिला का शव फंदे पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
बघौली क्षेत्र के ग्राम मरेउरा में 35 वर्षीय अंकिता पत्नी राजू सिंह का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम को भी आवश्यक साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है।