कोल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में दबंगों ने घर से खींचकर महिलाओं व पुरुषों को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Koil, Aligarh | Jun 13, 2024 बिस्मिल्लाह कॉलोनी में दबंगों ने एक परिवार की महिला व पुरुषों को घर से खींचकर पीटा है। बुधवार रात्रि क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार अपने घर पर था। इस दौरान करीब आधा दर्जन दबंग हाथों में बेल्ट व डंडे लेकर घर मे घुस गए और घर से खींचकर महिलाओं व पुरुषों के साथ जमकर मारपीट की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।