कोल: बरौला जाफराबाद में फाइनेंसकर्मी के साथ हुई ₹5.50 लाख की संदिग्ध लूट, युवक से पूछताछ के साथ जांच में जुटी पुलिस
Koil, Aligarh | Jun 13, 2024 बरौला जाफराबाद में फाइनेंस कर्मी के साथ संदिग्ध लूट हो गई। फाइनेंस कर्मी कैश कलेक्ट कर रहा था। बरौला जाफराबाद में वह कैश कलेक्ट करने के बाद एक घर से निकला तभी नकाबपोश लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस पूछताछ में यह लूट संदिग्ध प्रतीत हो रही है जिसके बाद पुलिस युवक से पूछताछ करने के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।