कोल: चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल, मामला थाना सासनी गेट क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | Jun 13, 2024 चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल के साथ थाना पुलिस के द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। लगातार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत उक्त अभियुक्त को थाना पुलिस के द्वारा गुरुवार करीब 4:00 बजे विभिन्न धाराओं में जेल भेजा है।