कोल: सराय रहमान में बिजली चेकिंग करने गई विद्युत टीम के साथ लोगों द्वारा मारपीट करने का लगा आरोप, थाने पहुंचे दोनों पक्ष
Koil, Aligarh | Jun 13, 2024 थाना बन्ना देवी के सराय रहमान में विद्युत चेकिंग करने गई टीम के साथ अभद्रता व मारपीट का आरोप लगा है। गुरुवार दोपहर विद्युत टीम सराय रहमान में चेकिंग करने के लिए गई थी। आरोप है कि चेकिंग करने गई टीम के साथ क्षेत्रीय लोगों ने पहले अभद्रता की और फिर मारपीट की है। फिलहाल थाने पहुंचे दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है।