जगदीशपुर: पूर्व विधायक राम विशुन सिंह लोहिया ने सड़क हादसे में मृतक के पीड़ित परिजनों से अकरूआं पहुंचकर की मुलाकात
जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के अकरूआं गांव पहुंचकर सड़क हादसे में मृतक के पीड़ित परिजन से जगदीशपुर पूर्विधायक राम विशुन सिंह लोहिया मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया। बीते दिन पहले अकरुआं गांव निवासी रितेश कुमार का सड़क दुर्घटना में मौत हो गया था। आज उनके पिता संजय यादव सहित अन्य परिजन से मुलाकात करके ढांढ़स बंधाया एवं मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।