बिहिया नगर के साहेब टोला में शनिवार देर रात गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना राजू कुमार के किराए के मकान की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया। परिजनों के अनुसार, सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था और उसे बंद करने के बाद भी आग लग गई। अग्निक चालक रविराज ने बताया कि देरी होने पर सिलेंडर फट सकता था। अभियान में अग्निकर्मी सौरभ कुमार भी शामिल रहे। सौभाग्य से घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।