जमुई: योगदान के कुछ घंटे बाद हादसा: जमुई की नवपदस्थापित मत्स्य प्रसार पदाधिकारी की कार नहर में गिरी, गंभीर रूप से घायल
Jamui, Jamui | Jul 2, 2026 लखीसराय से हाल ही में जमुई स्थानांतरित होकर आईं मत्स्य प्रसार पदाधिकारी प्रीति पूजा गुरुवार को योगदान देने के कुछ घंटे बाद सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। दो दिन की छुट्टी पर लखीसराय 12 बजे लौटते समय नवीनगर के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब पांच फीट गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।