गुलाना: बीमा कंपनी और सरकार की सद्बुद्धि के लिए गुलाना तहसील परिसर में किसानों ने किया सुंदरकांड पाठ,24 घंटे तहसील परिसर में डटे
गुलाना तहसील में भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी के अनुसार किसान 24 घंटे से तहसील परिसर में डटे हैं। 78 गांवों में केवल 10 गांवों के किसानों को वर्ष 2025 की फसल बीमा राशि मिली है। किसानों ने सुंदरकांड पाठ कर सरकार और बीमा कंपनी को सद्बुद्धि देने की कामना की।