कुरडेग: कुरडेग ख़ालीजोर के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
कुरडेग ख़ालीजोर के पास दो मोटरसाइकिल की आपसी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे मोटरसाइकिल सवार चालक और उसके पीछे बैठी महिला घायल हो गई। घटना रविवार की सुबह 9:00 बजे की है सूचना मिलते ही कांग्रेसी नेता मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी है।