कटंगी: चौखंड़ी में मनरेगा की ग्रेवल सड़क बनी मुसीबत, दो साल से पंचायत को नहीं मिल पाया पूर्ण भुगतान
जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत चौखंडी में पंचायत भवन से लेकर कबीर टोला तक बनी ग्रेवल सड़क स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। ट्रेक्टरों की आवाजाही से बारिश के बाद सड़क कुछ जगह पर धंस गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। जिस कारण राहगीरों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। वही पंचायत को 2 साल बाद भी पूर्ण भुगतान नहीं मिल पाया है।