कटंगी: जामसांवली हनुमान मंदिर से गायब हुआ, चौखंडी का युवक, मां कर रही तलाश, सौंसर पुलिस ने नहीं दर्ज की गुमशुदगी
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम चौखंडी का करीब 32 वर्षीय युवक बीते 11 दिनों से लापता है। मानसिक रुप से कमजोर युवक मनोज राउत 20 जुलाई को अपनी मां के साथ मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सौंसर तहसील में स्थित जामसांवली हनुमान मंदिर गया हुआ था।जहां से अचानक लापता हो गया।