कटंगी: खजरी-खमरिया बाईपास के पास खेत में बने कुंए में गिरे वन्य प्राणी जंगली सुअर की रेस्क्यू के दौरान हुई मौत
संभवत वन परिक्षेत्र कटंगी के बीसापुर जंगल से भटककर खेतों की तरफ आई वन्य प्राणी जंगली सुअर कुंए में गिर गई। जिसकी रेस्क्यू के दौरान मौत हो गई। घटना कटंगी शहर के नजदीक खजरी-खमरिया बायपास किनारे़ आंनद कड़वे के खेत में बनी कुंआ में घटित हुई है। मिली जानकारी अनुसार बुधवार की शाम वन्य प्राणी जंगली सुअर को खेतों की तरफ देखा गया था।