भभुआ: भभुआ पटेल कॉलेज के पास से 32 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत, चालक की तलाश जारी
Bhabua, Kaimur | Apr 13, 2026 भभुआ पटेल कॉलेज के पास से 32 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सोमवार को 2 भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र के भानजी सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार पर कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। फरार आरोपी की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के लोंदा गांव निवासी प्रभु यादव बताया गया है।