नवाबगंज: सेथल में बेटी पैदा होते ही ससुराल वालों के तेवर बदले, विवाहिता ने पति समेत 8 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप
कस्बा सेथल निवासी एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर दहेज की उत्पीड़न करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है महिला ने बताया कि उसका निकाह 6 साल पहले पीलीभीत के महधोंटांडा निवासी युवक के साथ हुआ था बेटी का जन्म होने के बाद ससुराल प्रताड़ित करने लगे थे पति शराब पीने और सट्टा खेलने का आदि थे विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी