Seoni News: हड्डी गोदाम में अवैध बूचड़खाने पर कार्रवाई, 4 मवेशी सुरक्षित मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
सिवनी शहर के हड्डी गोदाम क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बूचड़खाने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है
पुलिस के मुताबिक 12 अगस्त 2026 को विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने हड्डी गोदाम क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रैय्यान कुरैशी के मकान के बरामदे में मांस काटने और बिक्री से जुड़ी गतिविधियां मिलने की बात पुलिस ने कही है।
मौके पर चार व्यक्ति मौजूद मिले, जिनकी पहचान अरबाज कुरैशी, रैय्यान कुरैशी, हनीफ कुरैशी और इस्माईल खान के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, रैय्यान कुरैशी के मकान के पास स्थित अस्थायी बूचड़खाने में एक भैंस और तीन पाड़े रस्सियों से बंधे मिले। पुलिस का कहना है कि मौके पर इनके लिए चारा, भूसा और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।
पुलिस द्वारा वैध लाइसेंस मांगे जाने पर आरोपी उसे प्रस्तुत नहीं कर सके।
कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से करीब 40 किलो मांस, चार पैर-खुर-चमड़ी, कलेजा, लकड़ी का गुटका, लोहे का बका, छुरी और तौल कांटा मिला।
पुलिस के अनुसार संक्रमण की आशंका को देखते हुए बरामद करीब 40 किलो मांस का विधिवत नष्टीकरण कराया गया।
मौके से बरामद चार मवेशियों—एक भैंस और तीन पाड़ों—को पुलिस ने सुरक्षित मुक्त कराया। बाद में उन्हें गौशाला में सुरक्षित रखवाया गया।
पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध दर्ज किया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपियों पर धारा 325, 270 BNS, धारा 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा धारा 10 मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
अरबाज कुरैशी, उम्र 27 वर्ष, रैय्यान कुरैशी, उम्र 27 वर्ष, हनीफ कुरैशी, उम्र 48 वर्ष, इस्माईल खान, उम्र 48 वर्ष
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी, उप निरीक्षक नरेन्द्र उपाध्याय, प्रधान आरक्षक मुकेश गोंडाने, संतोष साहू, आरक्षक प्रतीक बघेल, पारस तुरकर, महिला आरक्षक निशा वर्मा एवं सैनिक वकील खान की भूमिका रही।
.
.
#सिवनी #भाजपा #lovejihad समाचार त्योहार VHP Hindu seoni ghansore aadegaon lakhnadon seoninews khabarsatta bhindpolice lakhnadon_wale😂 barghat barghatnews seonisamachar Barghat HindiNews seoniboys seonigram seoniupdates seoninewstoday keolari barghatwale @seoni_123 @seoni__wale @seoni_01 @seoni @mp22wale @mp22_seoni_wale seoni_stalk @official_barghat
Seoni, Seoni | Aug 13, 2026