अशोक नगर: जलसा गार्डन के पास से 35 वर्षीय महिला लापता कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज
अशोकनगर के जलसा गार्डन क्षेत्र के पास से एक 35 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार उसकी पत्नी जलसा गार्डन के पास से बिना बताए कहीं चली गई, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग सका।