दतिया नगर: सीतासागर बाईपास रोड पर जुआ खेलते 9 लोग गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस ने ₹6380 और ताश के पत्ते किए जब्त
सिविल लाइन पुलिस ने मुखर्जी सूचना के आधार पर सीता सागर बाईपास रोड पर गोविंद प्रजापति की दुकानों के पास खाली पड़े बरामदे में ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगा रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों की कब्जे से सिविल लाइन थाना पुलिस ने 6380 की नगद राशि और ताश के पत्ते जप्त किए हैं वही सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद भी किया गया है ।