पीरटांड: हरलाडीह में युवा आजसू की बैठक, संगठन विस्तार पर चर्चा, नई संयोजक मंडली का गठन
पीरटांड प्रखंड के हरलाडीह में बुधवार को 3 बजे युवा आजसू द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिराज आलम ने की, जबकि संचालन प्रकाश पंडित ने किया। इस दौरान संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में युवा आजसू के जिला प्रभारी उत्कर्ष महतो और चेतन प्रकाश भी उपस्थित रहे।