ऊन: झिंझाना क्षेत्र के सकौती गांव में युवक पर नशे में मारपीट और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव सकौती निवासी ग्रामीण विकास कुमार ने थाने पर शिकायत करते हुए गांव के ही विशेष पुत्र सत्यप्रकाश पर शराब के नशे में गाली—गलौच व मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 5 जुलाई की है। पीडित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।