देवास परियोजना का CM भजनलाल शर्मा ने किया हवाई निरीक्षण
उदयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को देवास-3 एवं देवास-4 पेयजल परियोजना का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस परियोजना से उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों की वर्तमान एवं भविष्य की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।
Badgaon, Udaipur | Jun 22, 2026