बांसगांव: बांसगांव थाने के अंदर ट्रैक्टर से बनाई गई इंस्टाग्राम रील हुई वायरल, जांच शुरू
बांसगांव, गोरखपुर। बांसगांव थाने के मुख्य प्रवेश द्वार के अंदर ट्रैक्टर चलाकर बनाई गई एक इंस्टाग्राम रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में एक युवक कथित तौर पर 'रंगदार' गाने की धुन पर ट्रैक्टर चलाते हुए रील बनाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम आईडी PAPPU_STAR_UP_53 से साझा किया गया है।