बुलंदशहर: एजेंट्स ने साहब रिज़वी को डंकी रूट से वाया थाईलैंड मलेशिया भेज दिया। साहब रिजवी को बताया गया था मलेशिया कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी मिलेगा। डंकी रुट की मदद से मलेशिया पहुंचते ही साहब का पासपोर्ट जब्त कर लिया। पैसे थे नहीं, इसलिए वहां टॉयलेट साफ करने की नौकरी की। साहब ने किसी तरह भारत में अपनी पत्नी बात की। पत्नी SSP दिनेश कुमार सिंह के पास पहुंची। बुलंदशहर पुलिस ने विदेश मंत्रालय से BHARATPOL एप्प की मदद से पत्राचार किया। बुलंदशहर पुलिस की मेहनत रंग लाई और साहब रिजवी 71 दिन नरकीय जीवन जीने के बाद भारत अपने वतन लौट आये।
आज पति पत्नी एसएसपी से मिले और कहा बुलंदशहर पुलिस को "सैल्यूट"
#BulandshahrNews #bulandshahrkhabar #BulandshahrPoliceInNews