Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ

पंचायत चुनाव से पहले बड़ा परिसीमन! बदल जाएंगे पंचायतों के नाम और क्षेत्र | Bihar Panchayat Election 2026 #PanchayatElection #BiharPanchayat #PanchayatNews #Parisiman #Delimitation #BiharElection #BiharNews #GramPanchayat #VillageNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #Election2026 #BiharPolitics #NewsUpdate #ViralNews #Trending #BulletNewsTVBihar Panchayat Election 2026, Panchayat Delimitation, Panchayat Parisiman, Bihar Panchayat News, Panchayat Name Change, Panchayat Area Change, Bihar Election News, Bihar Breaking News, Gram Panchayat News, Panchayat Reservation, Bihar Politics, Hindi News, Latest News, Bullet News TV #Biharlatestnews बिहार पंचायत चुनाव 2026 से पहले परिसीमन की प्रक्रिया तेज हो गई है। कई पंचायतों के नाम बदल सकते हैं और उनके क्षेत्र की सीमाएं भी बदलेंगी। आपके गांव की पंचायत में क्या बदलाव होगा? जानिए परिसीमन के बाद नया नक्शा, नए क्षेत्र और चुनाव पर इसका असर।

Bihar, India | Jul 27, 2026

MORE NEWS

📈 सरल प्रक्रिया • पारदर्शी व्यवस्था • समयबद्ध सेवाएं • निवेश को प्रोत्साहन

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने आज मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business-EoDB) के अंतर्गत संचालित स्टेट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (SBRAP), डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) एवं स्टेट सिंगल विंडो सिस्टम (SWS) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक में भाग लिया।

बैठक में राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करने, व्यवसाय करने की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी, डिजिटल एवं समयबद्ध बनाने तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई।

✅ वर्ष 2026 के लिए निर्धारित लक्ष्य
🔹 74 राज्य स्तरीय सुधार
🔹 154 जिला स्तरीय सुधार
🔹 स्टेट सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से 80 ऑनलाइन सेवाएं
🔹 कुल 308 सुधार बिंदुओं का शत-प्रतिशत अनुपालन

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि डीपीआईआईटी (DPIIT) द्वारा निर्धारित प्रत्येक सुधार बिंदु का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी व्यवसायिक सेवाओं को पूर्णतः ऑनलाइन, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए तथा आवेदन से लेकर स्वीकृति, नवीनीकरण एवं संशोधन तक की संपूर्ण प्रक्रिया एंड-टू-एंड डिजिटल प्रणाली के माध्यम से संचालित हो।

सुधारों से संबंधित आवश्यक अधिसूचनाएं, आदेश, मानक संचालन प्रक्रिया (SOP), ऑनलाइन पोर्टल, सार्वजनिक डैशबोर्ड, निरीक्षण प्रणाली एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य निर्धारित प्रारूप में समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही उद्योगों एवं उद्यमियों को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से एकीकृत एवं सुगम ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार ने 30 अगस्त 2026 तक सभी विभागों से सुधारों का अनुपालन एवं आवश्यक साक्ष्य उद्योग विभाग को उपलब्ध कराने की आंतरिक समय-सीमा निर्धारित की है, ताकि समयबद्ध समीक्षा के उपरांत सभी सुधार बिंदुओं को राष्ट्रीय पोर्टल पर अपलोड किया जा सके।

बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागवार सभी सुधार बिंदुओं का गंभीरतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करें, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें तथा ऑनलाइन सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाएं।

सुदृढ़ प्रशासन, डिजिटल सेवाएं और निवेश-अनुकूल वातावरण—विकसित बिहार एवं विकसित औरंगाबाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।

#Aurangabad #EaseOfDoingBusiness #EoDB #SBRAP #DBRAP #SingleWindowSystem #DigitalGovernance #Investment #DistrictAdministrationAurangabad #BiharGovernment
Industries Department, Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

📈 सरल प्रक्रिया • पारदर्शी व्यवस्था • समयबद्ध सेवाएं • निवेश को प्रोत्साहन जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने आज मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business-EoDB) के अंतर्गत संचालित स्टेट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (SBRAP), डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) एवं स्टेट सिंगल विंडो सिस्टम (SWS) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करने, व्यवसाय करने की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी, डिजिटल एवं समयबद्ध बनाने तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई। ✅ वर्ष 2026 के लिए निर्धारित लक्ष्य 🔹 74 राज्य स्तरीय सुधार 🔹 154 जिला स्तरीय सुधार 🔹 स्टेट सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से 80 ऑनलाइन सेवाएं 🔹 कुल 308 सुधार बिंदुओं का शत-प्रतिशत अनुपालन मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि डीपीआईआईटी (DPIIT) द्वारा निर्धारित प्रत्येक सुधार बिंदु का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी व्यवसायिक सेवाओं को पूर्णतः ऑनलाइन, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए तथा आवेदन से लेकर स्वीकृति, नवीनीकरण एवं संशोधन तक की संपूर्ण प्रक्रिया एंड-टू-एंड डिजिटल प्रणाली के माध्यम से संचालित हो। सुधारों से संबंधित आवश्यक अधिसूचनाएं, आदेश, मानक संचालन प्रक्रिया (SOP), ऑनलाइन पोर्टल, सार्वजनिक डैशबोर्ड, निरीक्षण प्रणाली एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य निर्धारित प्रारूप में समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही उद्योगों एवं उद्यमियों को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से एकीकृत एवं सुगम ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार ने 30 अगस्त 2026 तक सभी विभागों से सुधारों का अनुपालन एवं आवश्यक साक्ष्य उद्योग विभाग को उपलब्ध कराने की आंतरिक समय-सीमा निर्धारित की है, ताकि समयबद्ध समीक्षा के उपरांत सभी सुधार बिंदुओं को राष्ट्रीय पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागवार सभी सुधार बिंदुओं का गंभीरतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करें, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें तथा ऑनलाइन सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाएं। सुदृढ़ प्रशासन, डिजिटल सेवाएं और निवेश-अनुकूल वातावरण—विकसित बिहार एवं विकसित औरंगाबाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम। #Aurangabad #EaseOfDoingBusiness #EoDB #SBRAP #DBRAP #SingleWindowSystem #DigitalGovernance #Investment #DistrictAdministrationAurangabad #BiharGovernment Industries Department, Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 5, 2026

Aurangabad, Bihar | Aug 5, 2026

☀️ जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार दाउदनगर में पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की हुई व्यापक समीक्षा

उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में दाउदनगर नगर परिषद सभागार में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, जन-जागरूकता, लाभुकों के आवेदन, रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना तथा बैंक ऋण की उपलब्धता सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में प्रत्येक वार्ड सदस्य से अपने-अपने क्षेत्र के कम-से-कम 10 पात्र घरेलू उपभोक्ताओं का आवेदन सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया। साथ ही वार्ड प्रतिनिधियों से स्वयं भी योजना का लाभ लेने की अपील की गई, ताकि अधिकाधिक नागरिक स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा से जुड़ सकें।

🔹 06 अगस्त 2026 को औरंगाबाद में सोलर मेला आयोजित किया जाएगा, 
जहाँ इच्छुक उपभोक्ता— 
✅ योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 
✅ ऑन-द-स्पॉट आवेदन जमा कर सकेंगे। 
✅ बैंक ऋण से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। 
✅ बिजली विभाग एवं बैंक अधिकारियों से सीधे मार्गदर्शन ले सकेंगे।

बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता (विद्युत) को निर्देश दिया गया कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए कार्यालय परिसर में पृथक सहायता काउंटर स्थापित किया जाए, जहाँ प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
🌞 योजना के प्रमुख लाभ 
🔸 1 किलोवाट तक – ₹30,000 अनुदान 
🔸 2 किलोवाट तक – ₹60,000 अनुदान 
🔸 3 किलोवाट एवं उससे अधिक – अधिकतम ₹78,000 तक अनुदान
⚡ 1 किलोवाट का सौर संयंत्र प्रतिमाह लगभग 125 यूनिट बिजली का उत्पादन करता है। लगभग 5–7 वर्षों में स्थापना लागत की भरपाई हो जाती है, जबकि संयंत्र की औसत आयु लगभग 25 वर्ष होती है। पात्र उपभोक्ताओं को राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण सुविधा भी उपलब्ध है।
उप विकास आयुक्त ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि योजना से संबंधित ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।
आम नागरिकों से अपील की गई कि जन समर्थन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएँ और स्वच्छ, हरित एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
#Aurangabad #PMSuryaGhar #मुफ्तबिजलीयोजना #SolarEnergy #RenewableEnergy #CleanEnergy #Bihar #EnergyDepartment #GreenFuture #SolarMela #जनसमर्थन #औरंगाबाद
Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

☀️ जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार दाउदनगर में पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की हुई व्यापक समीक्षा उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में दाउदनगर नगर परिषद सभागार में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, जन-जागरूकता, लाभुकों के आवेदन, रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना तथा बैंक ऋण की उपलब्धता सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रत्येक वार्ड सदस्य से अपने-अपने क्षेत्र के कम-से-कम 10 पात्र घरेलू उपभोक्ताओं का आवेदन सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया। साथ ही वार्ड प्रतिनिधियों से स्वयं भी योजना का लाभ लेने की अपील की गई, ताकि अधिकाधिक नागरिक स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा से जुड़ सकें। 🔹 06 अगस्त 2026 को औरंगाबाद में सोलर मेला आयोजित किया जाएगा, जहाँ इच्छुक उपभोक्ता— ✅ योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ✅ ऑन-द-स्पॉट आवेदन जमा कर सकेंगे। ✅ बैंक ऋण से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। ✅ बिजली विभाग एवं बैंक अधिकारियों से सीधे मार्गदर्शन ले सकेंगे। बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता (विद्युत) को निर्देश दिया गया कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए कार्यालय परिसर में पृथक सहायता काउंटर स्थापित किया जाए, जहाँ प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। 🌞 योजना के प्रमुख लाभ 🔸 1 किलोवाट तक – ₹30,000 अनुदान 🔸 2 किलोवाट तक – ₹60,000 अनुदान 🔸 3 किलोवाट एवं उससे अधिक – अधिकतम ₹78,000 तक अनुदान ⚡ 1 किलोवाट का सौर संयंत्र प्रतिमाह लगभग 125 यूनिट बिजली का उत्पादन करता है। लगभग 5–7 वर्षों में स्थापना लागत की भरपाई हो जाती है, जबकि संयंत्र की औसत आयु लगभग 25 वर्ष होती है। पात्र उपभोक्ताओं को राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण सुविधा भी उपलब्ध है। उप विकास आयुक्त ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि योजना से संबंधित ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। आम नागरिकों से अपील की गई कि जन समर्थन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएँ और स्वच्छ, हरित एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। #Aurangabad #PMSuryaGhar #मुफ्तबिजलीयोजना #SolarEnergy #RenewableEnergy #CleanEnergy #Bihar #EnergyDepartment #GreenFuture #SolarMela #जनसमर्थन #औरंगाबाद Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 4, 2026