गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में नाराज पत्नी को लेने आए पति ने ससुराल में खाया जहर, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
गोविंदगढ़ थाने क्षेत्र के हसनपुर गांव में पत्नी को लेने आए युवक के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।परिजनों के द्वारा पत्नी सहित सात लोगों खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामले में जांच की जा रही है।