गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ के काबड़िए की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, अन्य दो साथी हुए घायल
गोविंदगढ़ के गांव बड़वारा से हरिद्वार कावड़ लेने के लिए गए कावड़ियों को पिकअप की टक्कर मार दी,जिससे एक कावड़िए की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनके दो अन्य साथी घायल हो गए। जिनका उपचार जारी है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया।