गोविंदगढ़: नसवारी में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर ट्रैक में घुसी कार चालक की मौत, कंपनी की जीएम घायल
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर नसवारी के पास चालक को झपकी आने से कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में चालक की मौत हो गई और उसमें सवार महिला घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि चालक सुरेश पुत्र लाल जी निवासी सलोली रतलाम की मौत हो गई तथा प्रतिभा पत्नी अजय दुबे रतमांल एमपी घायल हो गई जिसका अलवर के जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।