चुरचु: धूमधाम से मना दशहरा, नम आंखों से मां को विदाई
धूमधाम से मना दशहरा, नम आंखों से मां को विदाई प्रखंड क्षेत्र में आस्था, उल्लास और उत्साह के बीच दशहरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना में लीन श्रद्धालुओं ने बुधवार को गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा।