गभाना: गभाना में पति के साथ बाजार आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पीड़ित पति ने दर्ज कराया मुकदमा
गभाना में पति के साथ बाजार खरीदारी करने आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना कस्बे के लाखा बाजार की है, जहां चार सितंबर को बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ बाजार आया था। दोपहर के समय पति ने पत्नी को बस स्टैंड के बाहर खड़ा किया और लघुशंका के लिए चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर पत्नी मौके से गायब मिली।