बीकानेर: पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कल हुए हादसे में घायलों की स्वास्थ्य जानकारी पीबीएम जाकर ली
जिले के नोखा में गुरुवार देर शाम को रिफलिंग करते समय सिलेंडर ब्लास्ट होने के हादसे में घायल हुए लोगों की स्वास्थ्य जानकारी आज पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने ली। मेघवाल ने पीबीएम अस्पताल पहुंचकर इस हादसे में घायल हुए 6 जनों से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।