किशनगंज: जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से करंट लगने से आदिवासी युवक की मौत, मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
केलवाड़ा क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक आदिवासी युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पटपड़ी निवासी पप्पूलाल सहरिया पुत्र जगन्नाथ सहरिया जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर के पास गाय को भगाने गया था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मल्कित सिंह निजी वाहन से मृतक को अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।