अररिया: ऐतिहासिक मां खड़गेश्वरी काली मंदिर में धूमधाम से मनाई जा रही काली पूजा, भव्य सजावट देखने श्रद्धालु उमड़ रहे हैं
Araria, Araria | Nov 9, 2026 जिले के ऐतिहासिक मां खड़गेश्वरी काली मंदिर में काली पूजा धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में मनाई जा रही है। मंदिर परिसर में मां काली की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। साधक नानू बाबा के सानिध्य में आयोजित काली पूजा की भव्यता और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।