दादरी: बहलोलपुर अंडरपास से पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, मौके से 107 क्वार्टर अवैध शराब बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मंगलवार को एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 107 क्वार्टर अवैध शराब भी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया है की अभियुक्त शातिर किस्म का शराब तस्कर है, जो बाहर के राज्यों से अवैध शराब लाकर लंबे समय से जनपद में सप्लाई कर रहा था। अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर आज जेल भेजा जा रहा है।