दादरी: फेस-2 क्षेत्र में गाड़ी में वीआईपी हूटर बजाते हुए घूम रहे युवक की गाड़ी को पुलिस ने किया सीज
नोएडा के फेस-2 क्षेत्र में एक युवक को सोमवार देर रात गाड़ी में वीआईपी हूटर बजाते हुए घूमने उस वक्त महंगा पड़ गया जब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर ही गाड़ी को सीज कर दिया। फेस-2 थाना प्रभारी ने बताया है कि युवक बीच सड़क पर गाड़ी में वीआईपी हूटर बजाते हुए हुड़दंग मचा रहा था। वहीं पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।