द्वारका: द्वारका AATS पुलिस ने ककरोला से चोरी की 2 स्कूटी के साथ एक ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार
द्वारका AATS पुलिस ने एक वाहनचोर ककरोला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोर का नाम रवि है जो नजफगढ़ के बाबा हरिदास एन्क्लेव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की 2 स्कूटी को बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 2 मामलो को सुलझाने का दावा किया है। आरोपी नशा करने का आदि है और नशे की लत को पूरा करने के लिए इलाके में वारदातों को अंजाम देता था।