द्वारका: कीर्ति नगर थाना पुलिस ने द्वारका मोड़ से ₹27 लाख के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया
कीर्ति नगर थाना पुलिस ने द्वारका मोड़ से एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोर का नाम सोमबीर उर्फ़ कन्हैया है जो दिल्ली के बेगमपुर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी किये 27 लाख रूपए नकद बरामद किये है। इसके ऊपर पहले से ही चोरी के 4 मामले दर्ज़ है। सिकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के 2 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।