पीलीबंगा: अधेड़ महिला को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने का आरोप, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
मंडी पीलीबंगा निवासी एक व्यक्ति की ओर से उसकी माता को घर से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पीलीबंगा पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आज गुरुवार को बताया कि एक परिवादी ने आरोप लगाया कि अज्ञात आरोपी परिवादी की माता को बहला फुसलाकर कर घर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।