करनैलगंज: निकाह का झांसा देकर युवती को गर्भवती करने वाले अभियुक्त को कटरा बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्त फैयाज निवासी कोल्हुआ थाना पयागपुर ने कटरा बजार थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया और वो गर्भवती हो गयी तथा उसने एक बच्ची को जन्म दिया परन्तु अभियुक्त ने निकाह नहीं किया। जिसके कारण वादिनी विवश होकर अभियुक्त के विरूद्ध थाना में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार 5 बजे बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।