करनैलगंज: पसका मेले की तैयारियां पूरी, जिलाधिकारी ने एसडीएम करनैलगंज के साथ व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
पसका मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार 4 बजे DM नेहा शर्मा ने SDM करनैलगंज भरत भार्गव के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पसका घाट पर मां सरयू की आरती की और श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। DM ने कहा कि यह मेला धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। इसे लघु प्रयाग भी कहा जाता है।