करनैलगंज: SP ने थाना समाधान दिवस पर थाना परसपुर में की जनसुनवाई, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
शनिवार 3 बजे परसपुर पुलिस ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर बताया कि थाना परसपुर में थाना समाधान दिवस के अवसर पर SP विनीत जायसवाल ने जनसुनवाई की। जहाँ 5 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है। जिनमें से 1 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया है।