करनैलगंज: भभुआ के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भभुआ के पास एक ही बाइक पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। दोनों घायलों को CHC लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार मो० तौहीद को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे घायल युवक मो० साफेद का इलाज चल रहा है। SHO ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर PM के लिए भेजा गया है और अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया जा रहा है।