करनैलगंज: तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 256 बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन
करनैलगंज में बिजली विभाग के द्वारा बकाया बिल की वसूली को लेकर चलाए गए मेगा अभियान मे ₹23 लाख 63 हजार बकाया बिल वसूला गया। रविवार 5 बजे अधिशासी अभियंता ने बताया कि 256 बड़े बकायदारों के विद्युत कनेक्शन को काट दिया गया है। साथ ही उन्हें हिदायत दी गई कि जल्द ही अपना बकाया बिल जमा कर दे। वही 26 ऐसे उपभोक्ता जिनके खराब मीटर को तत्काल बदलकर नए मीटर लगाए गए।