जोधपुर: मजदूर दिवस पर शहर रेलवे मंडल यूनियन कार्यालय से विभिन्न श्रमिक संगठनों ने निकाली विशाल रैली, मनाया मजदूर दिवस
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शहर में विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर से आज गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे रेलवे मंडल यूनियन कार्यालय में सभी श्रमिक संगठन के नेता व कर्मचारी एकत्रित हुए। उसके बाद शहर के विभिन्न मार्गो से जिसमें रेलवे स्टेशन सोजती गेट नई सड़क जालोरी गेट चौराहे होकर रेलवे स्टेशन कार्यालय पर आकर रैली का विसर्जन हुआ।