बलरामपुर: जिले में आयोजित राजस्व पखवाड़े में अब तक कुल 2025 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1197 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया
बलरामपुर जिले में आयोजित राजस्व पखवाड़े में अब तक कुल 2025 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1197 आवेदनों का तत्काल निराकरण कर दिया गया। शेष 828 आवेदनों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।अधिकांश आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही किया गया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली।